Day: <span>May 10, 2020</span>

Day: May 10, 2020

तन तो माँ का दिया हुआ है

श्वासें तो इश्वर ने दीं, पर तन तो माँ का दिया हुआ है।
प्रक्रति क़ी इस गज़ब कृति की, माँ ही तो आधार शिला है।।
ईश्वर ने दी भले चेतना, सिंचन माँ ने स्वयं किया है।
कोमल तन को बज्र बनाकर, माँ ने ही तो खड़ा किया है।।
बे-शक ज्ञान मिला गुरुओं से, पर माँ ने आधार दिया है।
कोरे तन-मन कच्चे घट को, माँ ने ही आकार दिया है।।
बे-शक आज शिखर पर शोभित, नींव तो माँ का रखा हुआ है।
शोहरत का यह भव्य महल, उस माँ का ही आशीष फला है।।

Happy Mother’s day.